मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आप पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश यादव पहुँचे देवघर, हुआ भव्य स्वागत AAP's state organization minister Dinesh Yadav reached Deoghar, received a grand welcome

लेखक: प्रकाशित:
आप पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश यादव पहुँचे देवघर, हुआ भव्य स्वागत AAP's state organization minister Dinesh Yadav reached Deoghar, received a grand welcome



देवघर : आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री दिनेश यादव सोमवार को देवघर पहुँचे. इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका भव्य स्वागत किया गया. ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी की देवघर जिला इकाई की ओर से युवा नेता और पूर्व जिला संगठन मंत्री के नेतृत्व में सोमवारी के अवसर पर काँवरिया बंधुओं का स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा शिविर लगाकर किया जा रहा था. इसके समापन के अवसर पर जिला के पदाधिकारीओ और कार्यकर्ताओं का हौसलावर्धन करने प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश यादव वहां पहुँचे थे. सावन के अंतिम सोमवारी पर भी काँवरिया बंधुयों का सेवा पूरे जोश व उमंग के साथ खिजूरिया स्थित सेवा शिविर में आप नेता मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में फल, शरबत, पानी आदि का वितरण कर किया गया था. साथ ही, कार्यकर्ताओं द्वारा थके हुए काँवरिया बंधुओं का पैर दबा कर और जरूरतमंदों को मरहमपट्टी कर सेवा की गई। इस मौके पर दिनेश यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सेवा भावना के साथ राजनीति में आई है. इसका प्रदर्शन दिल्ली और पंजाब सरकार के कार्यों से भी हो रहा है.कहा कि आम आदमी पार्टी हर जरूरतमंद मौकों पर अपने सेवा भावना को सिद्ध करेगी. इस मौके पर पूर्व जिला सचिव संजय जायसवाल, पूर्व गोड्डा जिला प्रभारी तथा जरमुंडी विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव, पूर्व सोशल मीडिया संयोजक मुन्ना यादव, मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष सुमन यादव, भीम राणा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन