मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जेजेए टंडवा प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन, रवीन्द्र बख्शी प्रखंड अध्यक्ष बने. Reconstitution of JJA Tandwa Block Committee, Ravindra Bakshi

लेखक: प्रकाशित:
जेजेए टंडवा प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन, रवीन्द्र बख्शी प्रखंड अध्यक्ष बने. Reconstitution of JJA Tandwa Block Committee, Ravindra Bakshi



चतरा :  झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन चतरा जिले के टंडवा प्रखंड कमेटी की बैठक होटल रुक्मिणी में जिला महासचिव विनय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में टंडवा प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से रवीन्द्र बख्शी को अध्यक्ष, वीरेंद्र साहू को सचिव और मनीष गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया. निर्णय लिया गया कि झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन चतरा जिला कमेटी की बैठक आगामी शनिवार, 9 सितंबर को टंडवा प्रखंड मुख्यालय में होगी. इसकी तैयारी के लिए आगामी तीन सितंबर को टंडवा प्रखंड कमेटी की बैठक होगी. बैठक में पत्रकारों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.  इस दौरान जेजेए से जुड़े टंडवा के पत्रकारों की सूची सभी कार्यालयों सहित एनटीपीसी एवं सीसीएल परियोजनाओं को सौंपने का निर्णय लिया गया. साथ ही स्थानीय प्रशासन को अनाधिकृत प्रेस चिह्न वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा गया. पत्रकारों को संबोधित करते हुए विनय सिन्हा ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य जनहित में कार्य करना है. उन्होंने स्वच्छ पत्रकारिता करने की सलाह देते हुए अनुशासन और एकता पर जोर दिया. बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने जेजेए संगठन पर भरोसा जताया और एकजुटता का संकल्प लिया. वहीं, नव मनोनीत अध्यक्ष रवीन्द्र बख्शी, सचिव वीरेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई. विनय सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक संपन्न हुई.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन