मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अज्ञात हाइवा की ठोकर से बाइक सवार हेंसाकोचा निवासी गोराचंद हेम्ब्रम की मौत Bike rider dies due to accident of unknown highway

लेखक: प्रकाशित:
अज्ञात हाइवा की ठोकर से बाइक सवार हेंसाकोचा निवासी गोराचंद हेम्ब्रम की मौत Bike rider dies due to accident of unknown highway



कान्ड्रा : कांड्रा थाना अंतर्गत चौका-कांड्रा मार्ग पर लखना सिंह घाटी के समीप ढलान पर एक अज्ञात हाईवा द्वारा ठोकर मार दिए जाने से बाइक सवार हेंसाकोचा निवासी गोराचंद हेम्ब्रम (32) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ठोकर मारने के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, गोराचंद हेम्ब्रम अपने साले के साथ बाइक से निजी काम से कांड्रा बाजार आए थे. उसके बाद कांड्रा से चौका लौटने के क्रम में लखना सिंह घाटी के समीप तीव्र गति से आ रहे हाइवा द्वारा बाइक में ठोकर मार दी गई जिससे वे गिर पड़े और वहीं उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जेआरडीसीएल के एम्बुलेंस से उसे एमजीएम अस्पताल भेजा. उक्त घटना में उनके साले को हल्की चोटें आई.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन