मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

तेली समाज के प्रदेश अधिवेशन में राकेश साहू हुए सम्मानित Rakesh Sahu honored in state convention of Teli Samaj

लेखक: प्रकाशित:
तेली समाज के प्रदेश अधिवेशन में राकेश साहू हुए सम्मानित Rakesh Sahu honored in state convention of Teli Samaj



जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साह के नेतृत्व में आयोजित प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष राकेश साहू को जमशेदपुर में समाज हित में बेहतर कार्य करने पर प्रोत्साहन पत्र देकर सम्मानित किया गया. अधिवेशन बीते रविवार को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू के नेतृत्व में रांची स्वागतम बैंक्विट हॉल, सदानंद चौक हरमू में संपन्न हुआ. प्रतापगढ़ (यूपी) के सांसद संगम लाल गुप्ता के द्वारा राकेश साहू को प्रोत्साहन पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर राकेश साहू ने कहा कि जमशेदपुर में समाज के जरूरतमंद लोगों की बेटियों की शादी में आर्थिक रूप से मदद, घटना- दुर्घटना में तुरंत सदस्यों को हर संभव सहयोग, किसी भी प्रकार के समाज के लोगों को जरूरत होने पर आर्थिक रूप से मदद करने सहित विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम लगातार किया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा. उक्त कार्यक्रम में 24 जिले के अध्यक्ष के अलावा कमेटी के लोग उपस्थित थे. ज्ञात हो कि रविवार सुबह साहू समाज जिला कमेटी साकची आम बगान मैदान से रांची के लिए रवाना हुआ था जिसमें प्रमुख रूप से जिला के वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन शाह राहुल, उपाध्यक्ष पप्पू साहू, सुरेश प्रसाद, जिला महासचिव पिंटू साहू, युवा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश साहू, जिला सचिव पिंटू साहू, जिला सचिव संजय साव, अशोक साहू, महिला अध्यक्ष पूजा साहू, अवधेश कुमार, गौतम कुमार, गणेश साहू, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज साहू, संतोष साहू, कमलेश साहू, रंजीत गुप्ता, चंदन काशी, अनिल साहू, रेनू गुप्ता, नेहा कुमारी, विद्या गुप्ता, राजेश प्रसाद, मंटू गुप्ता, संतोष साहू, बबलू साहू, आकाश गुप्ता, गौतम साहू, सागर साहू, भोला साहू, अशोक साहू आदि शामिल थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन