मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जुलाई माह का राशन नही मिलने पर ग्रामीणों में रोष, 29 अगस्त को पोटका प्रखंड कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन Fury among villagers for not getting ration for the month of July

लेखक: प्रकाशित:
जुलाई माह का राशन नही मिलने पर ग्रामीणों में रोष, 29 अगस्त को पोटका प्रखंड कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन Fury among villagers for not getting ration for the month of July


बैठक के बाद विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के लिपीघुटू गांव के ग्रामीणों ने जुलाई का राशन नही मिलने पर भाजपा नेता  उपेंद्र सरदार की अगुवाई में  विरोध जताया. उन्होंने राज्य सरकार से जल्द राशन मुहैया कराने की मांग किया है. ग्रामीणों के समर्थन में उतरे भाजपा नेता उपेंद्र सिंह सरदार ने बताया कि राशन मुहैया नहीं कराने पर आगामी 29 अगस्त को पोटका प्रखंड कार्यालय के समक्ष ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा. बताया गया है कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के कुलडीहा पंचायत अन्तर्गत लिपीघुटु गांव के कार्डधारियों को विगत जुलाई माह का राशन अभी तक प्राप्त नही हुआ है. इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए भाजपा अजजा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पोटका विधानसभा प्रभारी उपेंद्रनाथ सरदार ने गांव में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुनकर आगामी  29 अगस्त को ग्रामीणों के साथ पोटका प्रखंड कार्यालय का घेराव करने का फैसला लिया. बैठक में भाजपा नेता होपना माहली, ग्राम प्रधान राम सिंह सरदार, जेकी महाली, राइमनी सिंह, चम्पा टुडु, मालती लिपी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन