मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रोजगार समेत अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर झारखंड जनकल्याण अभियान ने यूसील के खिलाफ निकाली न्याय पदयात्रा Public welfare campaign took out justice march against UCIL

लेखक: प्रकाशित:
रोजगार समेत अन्य स्थानीय मुद्दों  को लेकर  झारखंड जनकल्याण अभियान ने यूसील के खिलाफ   निकाली न्याय पदयात्रा Public welfare campaign took out justice march against UCIL


जादूगोड़ा: यूसील की स्वैच्छिक इस्तीफा योजना के आश्रितो को रोजगार देने समेत अन्य स्थानीय समस्या को लेकर झारखंड जनकल्याण अभियान के केंद्रीय संयोजक बसंत टोपनो की अगुवाई में जादूगोड़ा में मंगलवार को न्याय पदयात्रा निकली गई. इस पद यात्रा में भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने अपनी मांगो से संबंधित हाथों में तख्ता लिए हिस्सा लिया. इस दौरान रेडिएशन प्रभावित क्षेत्र लोगों को रोजगार देने, स्वैच्छिक इस्तीफा योजना के आश्रितों को न्याय देने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की गई. कार्यक्रम की शुरुआत जादूगोड़ा मोड़ चौक पर स्थित सिद्धू-कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई. इस न्याय यात्रा में बसंत टोपनो, सुशील हेम्ब्रम, राजन कुमार हांसदा, रविंद्र मांझी, चेतन हेंब्रम समेत काफी  संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन