मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विभिन्न दलों के नेताओ ने शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि Leaders of various parties paid tribute to martyr Nirmal Mahato

लेखक: प्रकाशित:
विभिन्न दलों के नेताओ ने शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि Leaders of various parties paid tribute to martyr Nirmal Mahato


गम्हरिया: शहीद निर्मल महतो के 36वें शहादत दिवस पर मंगलवार को गम्हरिया में विभिन्न दलों के नेताओ और कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर छोटा गम्हरिया के दुर्गापूजा मैदान स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर झामुमो कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो ने किया. मुख्य रूप से उपस्थित झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी ने कहा कि शहीद निर्मल महतो दलित, शोषित और गरीबों के मशीहा थे. वे गरीबों की हक की लड़ाई लड़ते शहीद हुए. विशिष्ट अथिति जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो ने कहा कि निर्मल दा झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता थे। उनकी शहादत के बदौलत ही अलग झारखण्ड का निर्माण हुआ. किन्तु जिस झारखंड का सपना उन्होंने देखा था वह अभी तक नही बन पाया। कहा कि अब उनके सपनों को साकार करने की जरूरत है. इस अवसर पर अमीन मंडल, गोरा बर्मन, बीरेंद्र प्रधान, अविनाश सोरेन, बबलू प्रधान, दीपक मंडल, लकडू महतो, आकाश दास, उत्तम दास समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे. वहीं, भाजपा नेताओं ने भी रमेश हांसदा के नेतृत्व में शहीद निर्मल महतो को श्रद्धासुमन   अर्पित किया. इस मौके पर अभिजीत दत्ता, अमित सिंहदेव, विवेक कुमार, रश्मि साहू, राहुल कुमार, बाबू मार्डी, अमरजीत सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन