मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अझा प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति हेतु अंतिम वरीयता सूची प्रकाशन की मांग की Primary teachers union demanded publication of final priority list for promotion

लेखक: प्रकाशित:
अझा प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति हेतु अंतिम वरीयता सूची प्रकाशन की मांग की Primary teachers union demanded publication of final priority list for promotion




आदित्यपुर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, जिलाध्यक्ष मानिक प्रसाद सिंह तथा महासचिव सुदामा माझी ने जिला शिक्षा स्थापना समिति के अध्यक्ष सह उपायुक्त तथा सदस्य सचिव जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न विभागीय पत्र तथा न्याय निर्देश के अनुपालन में समयबद्ध प्रोन्नति सुनिश्चित करने की मांग किया  है. प्रदेश उपाध्यक्ष दत्ता ने बताया कि प्रोन्नति हेतु निर्गत हालिया आदेश में विभिन्न वर्षों में लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों को उनके  मेघा क्रम के अनुसार सभी ग्रेडों में प्रोन्नति देने हेतु निर्देशित की गई है. चुंकि विगत 15- 20 वर्षों से प्रोन्नति का कार्य लंबित है. इसलिए विभागीय पत्र संख्या 619 के द्वारा पद उपलब्धता की तिथि से भूतलक्षी प्रभाव से वैचारिक प्रोन्नति सुनिश्चित करने हेतु सक्षम पदाधिकारी द्वय से मांग की गई. जिलाध्यक्ष मानिक प्रसाद सिंह ने विभागीय आदेश के अनुपालन में कॉमर्स स्नातक शिक्षकों को सभी ग्रेडों में प्रोन्नति  के साथ-साथ जून 2022 में कार्मिक, प्रशासनिक तथा राजभाषा विभाग द्वारा निर्गत संकल्प के तहत्  आरक्षण रोस्टर का अनुपालन सुनिश्चित करने की मांग रखी है. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, जिला अध्यक्ष मानिक प्रसाद सिंह, महासचिव सुदामा मांझी, देवेंद्र नाथ साहू, मनोज कुमार सिंह, संजय साहू आदि संघीय पदाधिकारी शामिल थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन