मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डीकेएमसी कांड्रा द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित दीवान एफसी बना विजेता Dewan FC became the winner of the two-day football tournament

लेखक: प्रकाशित:
डीकेएमसी कांड्रा द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित दीवान एफसी बना विजेता Dewan FC became the winner of the two-day football tournament



गम्हरिया : डीकेएमसी कांड्रा की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय डिबा किशुन मेमोरियल कप फुटबाल टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हुआ. टूर्नामेंट से पूर्व स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर क्लब के सदस्यों द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. इस टूर्नामेंट में जिले भर की कुल 48 टीमों ने भाग लिया था. फाइनल मैच के बाद दीवान एफसी की टीम टूर्नामेंट की विजेता बनी जबकि काशरूम एफसी चौका की टीम उपविजेता रही. तृतीय स्थान पर वरुण एफसी और चौथे स्थान पर यूजी एफसी की टीम रही. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहैं मंत्री चंपई सोरेन और बतौर विशिष्ट अतिथ आधुनिक ग्रुप के निदेशक मनोज अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल एवं सम्मानित अतिथि के रूप में कंपनी के सीईओ अशोक मिश्रा उपस्थित थे. अतिथियों द्वारा सभी विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर बधाई दी गई. इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य रामदास टुडू, बीस सूत्री उपाध्यक्ष राम हांसदा, समाजसेवी दयानिधि दूबे, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा बास्के, बुद्धेश्वर नायक आदि उपस्थित थे. अतिथियों द्वारा दिया गया. टूर्नामेंट का संचालन संतोष टुडू और सिकंदर के द्वारा किया गया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन