मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मनोकामना नाथ मंदिर प्रांगण बाबा आश्रम में हुआ पौधारोपण Plantation done in Manokamna Nath Temple premises Baba Ashram

लेखक: प्रकाशित:
मनोकामना नाथ मंदिर प्रांगण बाबा आश्रम में हुआ पौधारोपण Plantation done in Manokamna Nath Temple premises Baba Ashram



आदित्यपुर : श्री श्री कृष्ण कन्हैया रामायण मंडली (बीएसएनएल) द्वारा वार्ड 34 के बाबा आश्रम अंतर्गत मनोकामना नाथ शिव मंदिर प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई फलदार, औषधियुक्त एवं छायादार जैसे- नीम, बेल, कटहल, आंवला आदि लोहे की जाली सहित पौधे मुख्य अतिथि आदित्यपुर नप के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार, रमाशंकर पांडे और सुरेशधारी द्वारा लगाया गया. इससे पूर्व विधि विधान के साथ पंडित द्वारा पुरेंद्र नारायण सिंह, अंबुज कुमार, समाजसेवी पशुपति सिंह, कार्यक्रम के आयोजन रामनाथ निराला सहित बाबा आश्रम वासियों की उपस्थिति में भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना की गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण ने पौधारोपण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर पुण्य का काम करना हो तो धर्मशाला बनवाओ, अगर 7 धर्मशाला के बराबर पुण्य कमाना हो तो एक तालाब बनवाओ, 7 तालाब के बराबर पुण्य कमाना हो तो एक कुआं बनवाओ और 7 कुआं के बराबर पुण्य कमाना हो तो एक पेड़ लगाओ. उन्होंने कहा कि जन सहयोग से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में इस बरसात के मौसम में लोहे की जाली सहित कुल 200 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति ने निर्धारित किया है.
इस मौके पर अंबुज कुमार ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे ऑक्सीजन के साथ-साथ हमें छाया और विभिन्न प्रकार की औषधि के निर्माण में काम आती है. इस मौके पर मुख्य रूप से रामनाथ राम निराला, योगेंद्र शर्मा, चंदन शर्मा, रामानंद पासवान, कृष्णा प्रसाद साह, मनीष शर्मा, पवन प्रसाद, कौशल चंद्रवंशी, घनश्याम झा, जयप्रकाश सिंह, अशोक कुमार सिंह, पंकज पांडे, सुरेंद्र ठाकुर, गोरखनाथ चौबे, जगरनाथ सिंह, प्रमोद सिंह, सुरेंद्र नाथ चौबे, दिलीप ठाकुर, अशोक अग्रवाल, बृजेश तिवारी, सूरज तिवारी, बसंत शर्मा, आकाश कुमार चौधरी, दिलीप कुमार ठाकुर, संजीव गुप्ता, पशुपति सिंह, गजेंद्र झा, अधिवक्ता संजय कुमार एवं मंडली के अन्य सदस्य तथा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन