मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चौरसिया परिवार गम्हरिया की ओर से भव्य नाग पंचमी महोत्सव का आयोजन, कई कार्यक्रम आयोजित Nag Panchami Festival organized by Chaurasia family Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
चौरसिया परिवार गम्हरिया की ओर से भव्य नाग पंचमी महोत्सव का आयोजन, कई कार्यक्रम आयोजित Nag Panchami Festival organized by Chaurasia family Gamharia



गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर, बोलायडीह कालीस्थान- दुर्गा मंदिर प्रांगण में चौरसिया परिवार गम्हरिया की ओर से नाग पंचमी महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया. इस मौके पर सर्वप्रथम नाग देवता का पूजन किया गया. तत्पश्चात चौरसिया परिवार के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई. बताया गया है कि नाग चौरसिया परिवार के पारंपरिक देवता है जिसका पूजन सावन महीना में पंचमी के दिन हर घर में होता है। इस तिथि को चौरसिया दिवस के नाम से भी जाना जाता है। पूजा के उपरांत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता चौरसिया परिवार गम्हरिया के अध्यक्ष कैलाश चौरसिया ने किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में चौरसिया परिवार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह चौरसिया महासभा के महासचिव सतेंद्र प्रसाद उपस्थित थे. उन्हें और चौरसिया परिवार गम्हरिया के मुख्य संरक्षक सुभाष प्रसाद चौरसिया शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को जमशेदपुर अध्यक्ष सतेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ संरक्षक सुभाष चंद्र चौरसिया, महासचिव दिनेश प्रसाद, संरक्षक कृष्णानंद देव, महिला मोर्चा की महिला बिग्रेड विजयलक्ष्मी मंडल आदि ने सम्बोधित किया. मंच संचालन पवन कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कृष्णानंद देव ने दिया. इसके आयोजन में मदन मोदी, नीरज स्वरूप, सुभाष प्रसाद, अशोक प्रसाद, प्रदीप कुमार, अमरेंद्र कुमार, मुकेश प्रसाद आदि का अहम योगदान रहा. इस मौके पर सुरेंद्र प्रसाद, दिनेश प्रसाद ,सुभाष चौरसिया, पवन कुमार, सुभाष चंद्र चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, रामचंद्र मंडल, सुशील मंडल, दिनेश चौरसिया, साधना स्वरूप, मंजू देवी, राम विलास चौरसिया, संजय भगत, श्रीकांत चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन