मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अम्बेडकर नगर में कांग्रेस के नए प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश का किया गया स्वागत New block president of Congress Akhilesh was welcomed in Ambedkar Nagar

लेखक: प्रकाशित:
अम्बेडकर नगर में कांग्रेस के नए प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश का किया गया स्वागत New block president of Congress Akhilesh was welcomed in Ambedkar Nagar



गम्हरिया: छोटा गम्हरिया के अम्बेडकर नगर में कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी का स्वागत किया गया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहना कर अभिनंदन करते हुए बधाई दी. कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिला सचिव राजू रजक ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्री तिवारी के प्रखंड अध्यक्ष बनने पर निश्चित रूप से संगठन को मजबूती मिलेगी. उन्होंने आशा व्यक्त किया कि अब प्रखंड के हर पंचायत और गांव में कांग्रेस अब नए रूप में नजर आएगी. इससे पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा दिवंगत नेता कपिल रजक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फुलकांत झा, अनिल कुमार ठाकुर, कामदेव कुम्हार, बंटी रजक, गुरुवारी मुखी, वायलेट जेवियर, संतोष मिश्रा, संजय रजक, दिलीप श्रीवास्तव, फिरोज़ खान, राजू यादव, अरुण सिंह, जनार्दन सिंह, नरेश प्रसाद, शंकर शर्मा, पृथ्वी नाथ मिश्रा, नूरजहां समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन