मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अजय-पुरेन्द्र ने किया सरस्वती सदन पुस्तकालय के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित Ajay-Purendra encouraged the students of Saraswati Sadan Library

लेखक: प्रकाशित:
अजय-पुरेन्द्र ने किया सरस्वती सदन पुस्तकालय के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित Ajay-Purendra encouraged the students of Saraswati Sadan Library



आदित्यपुर: आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति द्वारा सरस्वती सदन पुस्तकालय के प्रतियोगी परीक्षाओं यथा - झारखंड सचिवालय सहायक प्रतियोगिता, भारतीय रेल सेवा प्रतियोगिता, बिहार उच्च न्यायालय सहायक भर्ती प्रतियोगिता, भारतीय तकनीकी एवं सेवा प्रतियोगिता, बिहार दरोगा प्रतियोगिता परीक्षा, झारखंड पब्लिक सर्विस प्रतियोगिता, बिहार पब्लिक सर्विस प्रतियोगिता, बिहार सचिवालय सहायक प्रतियोगिता आदि की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया. इस दौरान समिति की ओर से उन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 40 छात्र- छात्राओं को  आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित स्पर्धा प्रकाशन के निदेशक अजय कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तक एवं कॉपी प्रदान कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.
 स्पर्धा प्रकाशन की नई पुस्तक 'संपूर्ण झारखंड' का विमोचन
इस मौके पर मुख्य अतिथि अजय कुमार, विशिष्ट अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह सहित अन्य अतिथियों के हाथों स्पर्धा प्रकाशन की नई पुस्तक 'संपूर्ण झारखंड' का विमोचन भी किया गया. छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रतियोगिता परीक्षाओं की पुस्तकों के प्रकाशन की प्रतिष्ठित संस्था स्पर्धा प्रकाशन के निदेशक अजय कुमार ने छात्रों का प्रभावशाली तरीके से मार्गदर्शन भी किया. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के लिए छात्र बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में स्टेप बाय स्टेप आगे बढ़े.  कहा कि छात्रों को पढ़ाई की गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं करनी चाहिए. इसी क्रम में उन्होंने कहा कि 'अगर फलक को जिद है बिजलियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं आशिया बनाने की' पंक्तियों से हमें प्रेरणा लेकर जब तक हमारा मुकाम नहीं मिलता चैन से नहीं बैठना चाहिए. छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी क्षमता में थोड़ी सी भी वृद्धि कर लें तो साधारण से असाधारण बन जाते हैं और अपनी मंजिल को पा सकते हैं. ऋषि वाल्मीकि और तुलसीदास को उद्मृत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के अंदर असीम संभावना छिपी हुई है. हमें उसकी पहचान कर सही दिशा में उपयोग लाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जब 12वीं फेल मनोज शर्मा आईपीएस बन सकते हैं, तो एक औसत दर्जे का छात्र भी क्यों नहीं कुछ कर सकता है. मोबाइल फोन का विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए भी उन्होंने छात्र-छात्राओं को कई सुझाव दिए.
कार्यक्रम को सम्मानित अतिथि समाजसेवी अरविंद कुमार, आयकर विभाग के इंस्पेक्टर संतोष कुमार चौबे, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी पीएन तिवारी, मुंशी चौधरी, शीला नाथ ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में बैजू यादव, रोहित शर्मा, कन्हैया झा, मनीष शाह, आलोक झा, जितेंद्र कुमार, दीपक कुमार शर्मा, श्वेतांक कुमार, राजा कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन