मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण खरकई खतरे के निशान के पास, बागबेड़ा में दो दर्जन से अधिक घर डूबे Near Kharkai danger mark, more than two dozen houses submerged in Bagbeda

लेखक: प्रकाशित:
तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण खरकई खतरे के निशान के पास, बागबेड़ा में दो दर्जन से अधिक घर डूबे Near Kharkai danger mark, more than two dozen houses submerged in Bagbeda

जमशेदपुर : पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर की प्रमुख नदी खरकई खतरे के निशान के पास पहुंच गई है. इससे निचले इलाकों में बाढ़ सी स्थिति उत्पन्न हो गई है. इस कारण जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित नई बस्ती के निचले इलाके में दो दर्जन से अधिक घर पानी में डूब गए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ का पानी तेजी से बागबेड़ा की तरफ बढ़ रहा है. रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट जाने वाली मुख्य सड़क के बीच स्थित पुलिया तक पानी आ गया है और पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है. सम्भावित बाढ़ के खतरे के मद्देनजर निचले इलाके में स्थित प्राथमिक विद्यालय नया बस्ती, सिद्धू कानू मैदान, लोहिया भवन और सरस्वती शिशु मंदिर में आश्रय गृह तैयार किया गया है जहां बाढ़ पीड़ितों के रहने का इंतजाम किया गया है. बागबेड़ा नया बस्ती में स्थित ऊंचे मकानों में कई परिवार अपना सामान लेकर आश्रय लिए हुए हैं. बाढ़ से पीड़ितों को बचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी व्यापक तैयारी की गई है. उपायुक्त के निर्देश के बाद कई अधिकारी इस कार्य में मुस्तैदी से जुट गए हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन