मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

परसुडीह में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, कालिया सोल गौशाला के समीप से शव बरामद Murder of a young man by walking with a stone in Parsudih

लेखक: प्रकाशित:
परसुडीह में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, कालिया सोल गौशाला के समीप से शव बरामद Murder of a young man by walking with a stone in Parsudih

जमशेदपुर : बुधवार की अहले सुबह परसुडीह थाना अंतर्गत कालिया सोल गौशाला के समीप सुंदरनगर जाने वाले रास्ते से पुलिस ने अज्ञात एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. शव को देखने से प्रतीत होता है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को पत्थर से कुचलकर फेंक दिया है. मृतक का सिर पत्थर कुचला हुआ है तथा दाहिने हाथ में हिंदी में मां तथा एसके और अंग्रेजी में गोदना से गोदवाया हुए हैं. मृतक हाफ पेंट और काला टीशर्ट पहने हुए हैं. उसके बाएं हाथ में पुराना ब्लेड से कटा हुआ निशान भी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन