मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में नारको की बैठक आयोजित Narco meeting organized in the district

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में नारको की बैठक आयोजित Narco meeting organized in the district



सरायकेला: जिला समाहरणालय सभागार मे उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में नारको से सम्बन्धित बैठक मंगलवार को आयोजित की गई. बैठक में मादक द्रव्य पदार्थों के परिचलन एवं बिक्री पर नियंत्रण हेतु बिंदुवार चर्चा की गई. इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न माध्यम से प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी , रेंजर एवं अंचल अधिकारी जिले के कुचाई, ईचागढ़ एवं चांडिल में हो रही अफीम, गांजा की अवैध खेती पर कड़ी नजर रखते हुए औचक निरिक्षण कर अवैध पदार्थों की खेती और उसके परिचालन में संलिप्त लोगो पर नियमसंगत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें. डीसी ने कहा कि एंटी ड्रग कैंपेन को सफल बनाने हेतु मासिक कैलेंडर तैयार कर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों के साथ तालमेल स्थापित कर विभिन्न गतिविधिया सुनिश्चित की जाए. कहा कि नशा उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले को चिन्हित कर सम्मानित करें ताकि लोगो को प्रेरणा मिल सकें. उन्होंने नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु संबंधित क्षेत्र के मुखिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सभी विभाग के कार्यालय प्रधान की जिम्मेदारी भी तय करने को कहा. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम में पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका है, अतः नेशनल लेवल नारकोटिक्स टास्क फाॅर्स, डिस्ट्रिक्ट लेवल टास्क फाॅर्स तथा पुलिस प्रशासन को एक साथ मिलकर गंभीरता से सभी केस पर ध्यान देने तथा मॉनिटरिंग करने की आवश्यकता है.
बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहरा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) चंदन कुमार वत्स, स्थापना उप समाहर्ता प्रियंका प्रियदर्शी के अलावा जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित  थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन