मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पश्चिम सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर को मिली भारी सफलता, पांच नक्सली गिरफ्तार Five Maoists arrested during operation in West Singhbhum

लेखक: प्रकाशित:
पश्चिम सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर को मिली भारी सफलता, पांच नक्सली गिरफ्तार Five Maoists arrested during operation in West Singhbhum



# जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ ने अभियान के दौरान पांच नक्सलियों को किया गिरफ्तार

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलो ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से तीन नक्सली पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षकों पर हमला करने और नोवामुंडी में मैगजीन गोदाम लूटकांड में शामिल रहे हैं. गिरफ्तार नक्सलियों में जय सिंह अंगरिया उर्फ राउतु अंगरिया, मदन अंगरिया, अभिषेक हांसदा उर्फ मटलू उर्फ चौड़े और सुखलाल बाड़ा उर्फ चाड़ा शामिल हैं जो टोंटो थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. जबकि गिरफ्तार मोने तियु गोइलकेरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ ने अभियान के दौरान पांचों नक्सलियों को किया गिरफ्तार किया गया. हालांकि कुछ नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले. गिरफ्तार पांचों नक्सलियों के कब्जे से हथियार सहित कई समान बरामद किए गए है. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि टोंटो थाना क्षेत्र में गांवबुरू जंगल के आसपास नक्सलियों के भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी. इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा छापामारी कर पांचो को गिरफ्तार किया गया है. ये लोग सुरक्षाबलों को क्षति पहुंचाने के लिए आईईडी लगाने और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने का काम भी करते थे. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया. सुरक्षा की दृष्टिकोण से विस्फोटक को बीडीडीएस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन