मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मंत्री चम्पई सोरेन से घोषित योजनाओं की कार्य समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश Minister Champai Soren reviewed the work of the schemes and gave guidelines

लेखक: प्रकाशित:
मंत्री चम्पई सोरेन से घोषित योजनाओं की कार्य समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश Minister Champai Soren reviewed the work of the schemes and gave guidelines



सरायकेला : राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान मंत्री द्वारा नगर पंचायत सरायकेला में विकास, नागरिक सुविधा को उत्कृष्ट करने हेतु पूर्व में घोषित 15 योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला को जुडको लिमिटेड रांची के साथ आपसी तालमेल स्थापित करते हुए यथाशीघ्र डीपीआर बनाने का निर्देश दिया. मंत्री ने जुड़को लिमिटेड रांची, अंचल अधिकारी सरायकेला,  कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारीयों को आगामी 25 एवं 26 अगस्त को संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर विस्तृत विश्लेषण तथा चर्चा कर डीपीआर निर्माण हेतु परामर्शी का चयन कर कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि मंत्री चम्पई सोरेन द्वारा खरकई नदी के किनारे मरीन ड्राइव का निर्माण, डेली मार्केट में बहुमंजिली मंडी हाउस का निर्माण, बाजार में मल्टी परिसर का निर्माण, माजना घाट में पार्क का निर्माण, कुदरसाई शिव मंदिर में पार्क का पुनर्निर्माण, पब्लिक दुर्गा मंदिर का सौंदर्यीकरण, दीवानसाई में मैरेज हॉल का निर्माण, खरकाई नदी में माजना घाट के पास बियर का निर्माण समेत कुल 15 योजनाओ की घोषणा की गई है. बैठक में मुख्य रूप से जुडको के परियोजना निदेशक, कार्यपालक अभियंता स्वर्णरेखा परियोजना/ खरकई नहर प्रमंडल आदित्यपुर, अंचल अधिकारी सरायकेला,  कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत एवं जुडको के डीपीएम उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन