मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त ने किया कुचाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण DC did a surprise inspection of Kuchai block cum circle office

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त ने किया कुचाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण DC did a surprise inspection of Kuchai block cum circle office



■संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को योजनाओं के शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
सरायकेला : जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला द्वारा बुधवार को कुचाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण क्रम में उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक कर प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया. निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर दलभंगा का निरीक्षण कर केंद्र में दवा की उपलब्धता, संस्थागत डिलीवरी, भवन परिसर की स्थिति, पेयजल आदि की व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने मध्य विद्यालय बारुहातू का निरीक्षण कर बच्चों के साथ वार्ता किया तथा संबंधित पदाधिकारी को बच्चों को शिक्षा के साथ खेल से जोड़ने हेतु खेल सामग्री उपलब्ध कराने और विद्यालय में बच्चों के लिए लाइब्रेरी निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने तथा विद्यालय भवन के आसपास टूटे हुए भवन को ध्वस्त करने हेतु प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। इस क्रम में उपायुक्त ने उप स्वास्थ्य केंद्र महाबुरु का भी निरीक्षण कर केंद्र में दवाओं की उपलब्धता, जनरल वार्ड, लेबर रूम, महिला एवं पुरुष मरीज वार्ड आदि का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने महिला एवं पुरुष वार्ड में एडमिट मरीजों से वार्ता कर केंद्र मे मिल रही सुविधाओं से अवगत होकर संबंधित पदाधिकारी को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ सरकार के प्रावधान के तहत मरीजों को सहायता राशि उपलब्ध कराने को कहा. इस दौरान कुचाई बीडीओ सुजाता कुजूर, सीओ रवि कुमार समेत अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन