मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीसी ने की बैठक, संबंधित विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी Meeting regarding drug de-addiction campaign

लेखक: प्रकाशित:
नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीसी ने की बैठक, संबंधित विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी Meeting regarding drug de-addiction campaign



सरायकेला: नशा मुक्ति अभियान को लेकर वर्चुअल के माध्यम से डीसी रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में  एक विशेष बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार, डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई, पीडीआईटीडीए संदीप कुमार दोराईइबुरु, सरायकेला एवं चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, उपसमाहर्ता सामान्य शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे. इस मौके पर उपायुक्त ने मासिक कैलेंडर के तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां यथा जागरूकता कार्यक्रम, विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर नशा मुक्ति के प्रति संदेश देना, स्वास्थ टीम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में नशा के प्रयोग से शरीर एवं परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव संबंधित जानकारी देने, प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक,  प्रचार वाहन आदि के माध्यम से कार्यक्रम संचालित करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अभियान के सफल संचालन में सभी विभागीय पदाधिकारियों का सहयोग अपेक्षित है. सभी पदाधिकारी आपसी तालमेल स्थापित करते हुए विभिन्न गतिविधियों को करना सुनिश्चित करेंगे. बताया गया कि यह अभियान आगामी 15 अगस्त से प्रारंभ होकर आगामी 14 सितंबर तक संचालित होगा. उन्होंने अभियान के सफल संचालन में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समाजसेवी संगठन एवं एनजीओ को प्रतिभागी बनाने को कहा. इस क्रम में उपायुक्त ने नगर निकाय क्षेत्रों में चलाए जा रहे विभिन्न वाहनों में नशा मुक्ति से संबंधित संदेश प्रसारित करने का निर्देश दिया. बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार ने कहा कि यह अभियान नशा मुक्ति के प्रति समाज में बदलाव को लेकर है. कहा कि अभियान में सभी विभागीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं एनजीओ अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी इमानदारी से करें ताकि अभियान के इस उद्देश्य को पूर्ण किया जा सके.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन