मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पत्रकार प्रियरंजन के अनुज मनोरंजन का इलाज के क्रम में निधन Journalist Priyaranjan's Anuj Manoranjan died during treatment

लेखक: प्रकाशित:
पत्रकार प्रियरंजन के अनुज मनोरंजन का इलाज के क्रम में निधन Journalist Priyaranjan's Anuj Manoranjan died during treatment

फ़ाइल फोटो

आदित्यपुर: वरिष्ठ पत्रकार आदित्यपुर निवासी प्रियरंजन के अनुज मनोरंजन (40) का बीती रात हैदराबाद में इलाज के क्रम में निधन हो गया. लीवर की बीमारी से ग्रस्त मनोरंजन का विगत कुछ दिनों से हैदराबाद में इलाज चल रहा था. कुछ दिन पूर्व उनकी अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पहले टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां से स्वास्थ्य में सुधार होने के उपरांत बेहतर चिकित्सा के लिए हैदराबाद के एक अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया था. बीते गुरुवार की रात करीब सात बजे के अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई. जिसके बाद इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया. मनोरंजन तीन भाइयों में सबसे छोटा था. अपने पीछे मां पिता समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए. शुक्रवार को हवाई मार्ग से उनका पार्थिव शरीर आदित्यपुर के नगीनापुरी स्थित उनके पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया. उसके बाद उनका पार्वती घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनकी अंतिम यात्रा में काफी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और शुभचिंतक शामिल हुए.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन