मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया के ईश्वरलाल ज्वेलर्स में लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार अपराधकर्मी बिहार से गिरफ्तार Four criminals arrested in robbery case in Ishwarlal Jewelers of Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया के ईश्वरलाल ज्वेलर्स में लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार अपराधकर्मी बिहार से गिरफ्तार Four criminals arrested in robbery case in Ishwarlal Jewelers of Gamharia



■अपराधकर्मियों के पास से 50 हजार नकद समेत कई सामान बरामद
आदित्यपुर : जिला पुलिस ने विगत 06 अगस्त को आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के समीप स्थित ईश्वरलाल ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुए लूटकांड मामले का उद्भेदन करते हुए उसमे शामिल चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधकर्मियों में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी आशीष कुमार सिंह, समस्तीपुर निवासी रूपेश उर्फ गोलू झा, वैशाली निवासी अनुज कुमार झा और पिंटू कुमार शामिल हैं. उनके पास से पुलिस ने एक सोने का चेन, दो सोने की अंगूठी, घटना में प्रयुक्त 7.62 एमएम का एक पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, सोना वजन करने वाला मशीन, 50 हजार नगद, मैगजीन, पांच मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल, हेलमेट, जूते-चप्पल आदि सामान बरामद किया है. इस संबंध में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए जिले के आरक्षी अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार ने बताया कि घटना के बाद से ही लगातार एसआईटी में शामिल पुलिस अधिकारी सभी तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्तचरों के सहयोग से अपराधकर्मियों की तलाश में जुटी थी और अंततोगत्वा उन्हें यह सफलता हाथ लगी है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधकर्मी पेशेवर अपराधी हैं. सभी बिहार के रहनेवाले हैं. एसपी ने बताया कि यह बेहद ही चुनौतियों भरा अनुसंधान था जिसकी मॉनिटरिंग डीआईजी खुद  कर रहे थे. उन्होंने बताया कि सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और न्यायालय से उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा. बताया कि उक्त कांड में अभी और भी अपराधियों के शामिल होने की संभावना है. उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एसपी ने एसआईटी टीम में शामिल सभी 20 पुलिस अधिकारियों को अपने स्तर से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा किया है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन