मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बैठक में डेंगू की रोकथाम पर चर्चा, दिए गए कई निर्देश Dengue prevention discussed in the meeting

लेखक: प्रकाशित:
बैठक में डेंगू की रोकथाम पर चर्चा, दिए गए कई निर्देश Dengue prevention discussed in the meeting


आदित्यपुर : नगर निगम के प्रशासक की अध्यक्षता में गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिले के प्रतिनिधि, नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा से संबंधित नगर प्रबंधक एवं सभी जोन के वार्ड सुपरवाइजर की एक अति महत्वपूर्ण बैठक प्रशासक हुई जिसमें डेंगू की रोकथाम पर चर्चा की गई. बैठक में डेंगू प्रभावित क्षेत्र में साफ-सफाई एवं एंटी लार्वा का छिड़काव प्रतिदिन करने का निर्णय लिया गया. डेंगू से पीड़ित मरीजों को सहायता एवं सफाई व्यवस्था को अलर्ट मोड में करने हेतु प्रशासक द्वारा एक सेल का गठन किया गया जिसमें अनंत खलको, शशि शेखर एवं रविन्द्र राम को प्रतिनियुक्त किया गया. साफ-सफाई एवं एंटी लार्वा के छिड़काव से संबंधित कार्य एवं जिला से दिए गए निर्देशों के अनुपालन हेतु एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया. बताया गया कि डेंगू की रोकथाम के लिए डोर टू डोर वाहनों में प्रचार किया जाएगा. इस दौरान हर वार्ड में एंटी लार्वा का छिड़काव प्रातःकाल में करने का निर्देश दिया गया तथा शाम को रोस्टर बनाकर फॉगिंग करने का निर्देश भी प्रशासक द्वारा दिया गया. प्रशासक ने बताया की जिला अस्पताल एवं सभी सीएससी में डेंगू की जांच निःशुल्क की जाती है. उन्होंने लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए पम्पलेट्स बांटने का निर्देश दिया गया. बैठक में सभी नगर प्रबंधक, परिक्षामान पदाधिकारी शशि शेखर सुमन, मोटाय बानरा, शिखा कुमारी, शशि शेखर, रविन्द्र राम और वार्ड के सभी सुपरवाइजर उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन