मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दूसरी बार हटाया गया मंगलम सिटी से अतिक्रमण, तोड़ी गई चाहरदीवारी Encroachment removed from Mangalam City for the second time, boundary wall broken

लेखक: प्रकाशित:
दूसरी बार हटाया गया मंगलम सिटी से अतिक्रमण, तोड़ी गई चाहरदीवारी Encroachment removed from Mangalam City for the second time, boundary wall broken



गम्हरिया : टाटा-कांड्रा रोड के किनारे डीवीसी मोड़ के समीप स्थित मंगलम टॉवर से सोमवार को अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान दंडाधिकारी के रूप में गम्हरिया अंचल निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कर्मचारी राजेश पंडित समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे. विदित है कि इससे पूर्व भी जून माह में गम्हरिया अंचलाधिकारी की ओर से मंगलम टॉवर से अतिक्रमण हटाया गया था. बताया गया है कि आसंगी मौजा स्थित मंगलम टावर के प्रोपराइटर द्वारा झारखंड सरकार के खाता संख्या 187 के प्लॉट संख्या 94, 99, 103 व 104 के करीब 2.03 एकड़ भूमि को अतिक्रमण कर चाहरदीवारी का निर्माण कराया गया था. बीते जून माह में जिला प्रशासन के निर्देश के बाद अंचल की ओर से मंगलम सिटी के मुख्य प्रवेश द्वार को तोड़कर अतिक्रमणमुक्त कराया गया था. उसके बाद दाएं तरफ की चाहरदीवारी को तोड़ने के बाद जैसे ही बाई ओर का अतिक्रमण हटाया जाने लगा, सोसायटी वासियों द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया था. लोगों के विरोध को देखते हुए उस समय अभियान रोक दिया गया था. सोमवार को पुनः अंचलाधिकारी के निर्देश पर मंगलम सिटी के पिछले हिस्से को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन