मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नियोजन, न्यूनतम मजदूरी समेत अन्य मांगों को लेकर दिया कोहिनूर स्टील कंपनी गेट पर धरना Dharna at Kohinoor Steel Company Gate regarding planning, minimum wages and other demands

लेखक: प्रकाशित:
नियोजन, न्यूनतम मजदूरी समेत अन्य मांगों को लेकर दिया कोहिनूर स्टील कंपनी गेट पर धरना Dharna at Kohinoor Steel Company Gate regarding planning, minimum wages and other demands

कंपनी गेट पर धरना पर बैठे जमीनदाता और मजदूर

चांडिल : न्यूनतम मजदूरी समेत अन्य मांगों को लेकर चांडिल प्रखंड के खूंचीडीह स्थित कोहिनूर स्टील कंपनी के जमीनदाता और कामगार बीते रविवार से कंपनी गेट के समक्ष धरना पर डटे हैं. इस दौरान जमीनदाताओं ने बताया कि प्रबंधन द्वारा कंपनी स्थापित करने के लिए जमीन लेते समय कई बड़े-बड़े वायदे किए गए थे. किंतु, कंपनी स्थापित होने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है. उक्त मुद्दे को लेकर न रविवार को जमीनदाता कामगारों का कंपनी प्रबंधन के साथ मांगों को लेकर वार्ता होना था. वार्ता असफल होने के कारण सभी कंपनी गेट के समक्ष धरने पर बैठ गए. इससे कंपनी का उत्पादन कार्य भी प्रभावित हो रहा है. जमीनदाता ने बताया कि कंपनी के लिए जमीन देने वाले सभी जमीनदाताओं को भी स्थायी नौकरी नहीं दिया गया है. वहीं कामगारों ने बताया कि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया जाता है. साथ ही, समय पर मजदूरों को मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है. इसके अलावा, कामगारों से जबरन ओवर टाइम कराया जाता है. मजदूरों ने बताया कि कंपनी में कामगारों को किसी प्रकार का सुरक्षा उपकरण नहीं दिया जाता है. वर्ष 2018 से मजदूरों की पीएफ राशि काटी जा रही है, लेकिन वह जमा नहीं किया जा रहा है. कंपनी के मजदूरों को ईएसआईसी का भी लाभ नहीं मिलता है. दुर्घटना होने पर उन्हें एमजीएम अस्पताल भेज दिया जाता है. इधर कंपनी प्रबंधन द्वारा बताया गया कि मामले को लेकर जल्द वार्ता का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आक्रोशित मजदूर नहीं माने और उत्पादन कार्य ठप्प कर दिया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन