मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया बेसिक स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र की गड्ढे में डूबने से मौत Eighth grade student of Gamharia Basic School died due to drowning in a pit

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया बेसिक स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र की गड्ढे में डूबने से मौत Eighth grade student of Gamharia Basic School died due to drowning in a pit


गम्हरिया : गम्हरिया बेसिक स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र शुभंकर मंडल की स्कूल के समीप ही बने एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. बताया जाता है कि मंगलवार को वह टिफिन ब्रेक में बाहर निकला था. इसी दौरान स्कूल के पास ही बने एक गड्ढे में फिसल कर वह गिर गया. विगत दिनों हुई बारिश के कारण गड्ढे में पानी भरा था जिसमें वह डूब गया. विद्यालय के अन्य बच्चो द्वारा इसकी सूचना विद्यालय के शिक्षको को दी गई. इसकी सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन, स्थानीय पार्षद ममता बेज समेत कई ग्रामीण वहां पहुंचे और बच्चे को गड्ढे से निकालने में जुट गए. काफी मशक्कत के बाद छात्र को गड्ढे से निकाला जा सका. तत्पश्चात एम्बुलेंस को फ़ोन किया गया. लेकिन  समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर बच्चे की स्थिति गंभीर होने लगी. इसकेवबाद स्थानीय पार्षद ममता बेज द्वारा उसे अपनी स्कूटी से गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां चिकित्सकों द्वारा छात्र का इलाज प्रारम्भ किया गया किन्तु तबतक उसकी मौत हो गई. बच्चे की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया है. उसकी मौत के बाद बस्ती में मातम छा गया है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन