मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नशे में धूत कार चालक ने 14 लोगों को रौंदा, चार की मौत Drunk car driver ran over 14 people, four died

लेखक: प्रकाशित:
नशे में धूत कार चालक ने 14 लोगों को रौंदा, चार की मौत Drunk car driver ran over 14 people, four died

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार

पलामू : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरांव के पास डालटनगंज- गढ़वा मुख्य मार्ग पर गढ़वा से आ रही एक कार पैदल चल रहे 14 लोगों को रौंदते हुए एक किलोमीटर दूर तक चली गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए. कुछ घायलों को निजी अस्पताल में, जबकि कुछ घायलों को एमआरएमसीएच में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक आलोक चौरसिया घायलों से मिले और उनका हाल-चाल लेने के बाद मुख्यमंत्री से सभी मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा और जख्मी को इलाज एवं आर्थिक सहयोग देने की मांग की है. घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. मृतकों में नरसिंहपुर पथरा निवासी वशिष्ठ महतो का पुत्र उदल प्रसाद चौरसिया और उनका पोता रोहित कुमार (चाचा-भतीजा) एवं कोटा निवासी मधु मेहता शामिल हैं। सभी की मौत घटनास्थल पर ही हुई जबकि एक जख्मी ने मंगलवार को इलाज के दौरान एमआरएमसीएच में दम तोड़ दिया. 
बताया जाता है कि बरांव टोला के चढ़नवा में पहाड़ी बाबा के पास अंतिम सोमवारी के अवसर पर मेला एवं रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी कार्यक्रम को देखने के लिए सभी जा रहे थे. इसी क्रम में गढ़वा की ओर से आ रहे कार चालक ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया. घटना सोमवार रात्रि करीब 10:30 बजे की बताई गई है. पूर्व जिला पार्षद विकास कुमार चौरसिया उर्फ संटू तथा नरसिंहपुर पथरा पंचायत के मुखिया पति व्यास राम चौरसिया ने जिला प्रशासन एवं सरकार से मृत व्यक्तियों के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
एमआरएमसीएच में घायलों को लाने के बाद रात में बेहतर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने पर पूर्व जिला पार्षद ने नाराजगी जताई और कहा कि ऐसी व्यवस्था रहने से जख्मी की जान बचाने के बजाय उसकी मौत हो जाएगी. इस मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इस हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए दिवंगत लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है. कहा कि जिला प्रशासन सभी के साथ बना रहे और मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन