मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डीएलसी से सरकारी देखरेख में टाटा कामगार यूनियन का चुनाव कराने की मांग Demand for holding elections of Tata Kamgar Union from DLC under government supervisio

लेखक: प्रकाशित:
डीएलसी से सरकारी देखरेख में टाटा कामगार यूनियन का चुनाव कराने की मांग Demand for holding elections of Tata Kamgar Union from DLC under government supervisio



गम्हरिया : टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट कंपनी के कामगारों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा उप श्रमायुक्त जमशेदपुर को ज्ञापन सौंपकर टाटा कामगार यूनियन का चुनाव सरकारी देखरेख में कराने की मांग किया है. ज्ञापन में बताया गया है कि विगत 11 नवंबर' 2022 को कंपनी परिसर में टाटा कामगार यूनियन का चुनाव हुआ था जिसमें केवल सदस्यों का चयन ही किया गया था. किन्तु, निवर्तमान यूनियन के पदाधिकारियों ने बिना चुनाव कराए ही साजिश के तहत पूरी कमेटी की घोषणा कर दिया जिसका कई सदस्यों द्वारा विरोध किया गया है. इस संबंध में पूर्व में भी राज्य के श्रम मंत्री, उप श्रमायुक्त जमशेदपुर को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया गया था. किंतु अब तक उसपर कोई कार्यवाही नहीं की गई. ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि मजदूरों के हित को ध्यान में रखते हुए टाटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव तथा कोषाध्यक्ष पद का पुनः चुनाव सरकारी देखरेख में कराया जाए. ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्य के श्रम मंत्री और श्रमायुक्त को भी प्रेषित की गई है. प्रतिनिधिमंडल में रामचंद्र दास, भुवन दास, राजकुमार यादव, अशोक कुमार दास समेत कई कामगार शामिल थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन