मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आनन्दमार्ग के शिविर में 25 लोगों की हुई नेत्र जांच 25 people had their eyes examined in the Anandmarg camp

लेखक: प्रकाशित:
आनन्दमार्ग के शिविर में 25 लोगों की हुई नेत्र जांच 25 people had their eyes examined in the Anandmarg camp


गम्हरिया : आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से आनन्दमार्ग आश्रम कांड्रा में निःशुल्क नेत्र सह मोतियाबिंद जाँच शिविर का आयोजन किया गया. पूर्णिमा नेत्रालय तमोलिया के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 25 ग्रामीणों की नेत्र जांच की गई जिसमें मोतियाबिंद पीड़ित 11 मरीजो को चिन्हित किया गया. चयनित मोतियाबिंद रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन आगामी 22 अगस्त को पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा. इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के गोपाल बर्मन ने विज़न सेन्टर का उद्घाटन और संस्थापक श्री श्री आनन्दमूर्त्ति जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया. शिविर के सफल आयोजन में पूर्णिमा नेत्रालय की चिकित्सक डॉ0 बर्षा गुप्ता, अमित कुमार, आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के प्रवेश गोप, बसन्त राम देव, जितेन बर्मन, सूर्य प्रकाश आदि का सराहनीय योगदान रहा.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन