मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया के विद्यालयों में रही जश्न-ए आज़ादी की धूम Celebration of freedom in the schools of Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया के विद्यालयों में रही जश्न-ए आज़ादी की धूम Celebration of freedom in the schools of Gamharia



गम्हरिया: गम्हरिया व आसपास के क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में जश्न-आज़ादी की धूम रही. आज़ादी के 77वें वर्षगांठ पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रातःकाल में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें शामिल बच्चो के भारत माता की जयकारों से चारों दिशाएं गूंज उठी. इस दौरान बच्चों में देशभक्ति के प्रति गजब उत्साह देखा गया. इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्र ध्वज फहरा कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया. गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में विद्यालय के निदेशक सुब्रतो रॉय ने  झंडोत्तोलन किया. इस दौरान बच्चो ने राष्ट्र गान की प्रस्तुति की. इस अवसर पर बच्चो के बीच कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया. इस मौके पर विद्यालय की प्रशासक रीमा बनर्जी, सचिव शिप्रा पॉल, चंदना सिंह, शीला महतो, सरिता मोहंती, मुकेश पाठक समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित थे. 
नव ज्योति विद्या मंदिर
इसी प्रकार, नव ज्योति विद्या मंदिर जगन्नाथपुर, गम्हरिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत 'हर घर झंडा, घर घर तिरंगा' के तहत निकाली गई रैली से हुआ. इस अवसर पर ध्वजारोहण के बाद बच्चों द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई. इस अवसर पर विद्यालय के सचिव संजीव श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापिका अनामिका श्रीवास्तवा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चे उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन