मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

केपीएस और ब्रह्मकुमारीज में मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस 77th Independence Day celebrated in KPS and Brahmakumaris

लेखक: प्रकाशित:
केपीएस और ब्रह्मकुमारीज में मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस 77th Independence Day celebrated in KPS and Brahmakumaris



गम्हरिया: केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बहुत ही जोश और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रश्मि सिन्हा के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. तत्पश्चात बच्चो द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगान के साथ ही राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई. इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया. साथ ही,बच्चो ने हिन्दी और अंग्रेजी में भाषण की प्रस्तुति भी दी. इस मौके पर बच्चो द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत और नृत्य ने सबका मन मोहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापिका, उपप्रधानाध्यापिका के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा.

ब्रह्मकुमारीज विश्वविद्यालय गम्हरिया

ब्रह्मकुमारीज विश्वविद्यालय गम्हरिया में संस्था प्रमुख पूनम बहन ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी. इस मौके पर संस्था की सभी सदस्य, मारवाड़ी समाज की सदस्य और काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन