मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए नीलाचल आयरन कंपनी ने किया बेहतर पहल NIPL handed over 20 barricading to SP

लेखक: प्रकाशित:
सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए नीलाचल आयरन कंपनी ने किया बेहतर पहल NIPL handed over 20 barricading to SP


*एसपी को सौंपा 20 बेरिकेटिंग 
गम्हरिया।
जिले में बढती सड़क दुर्घटना को देख  नीलाचल आयरन एंड पावर कंपनी ने सीएसआर के तहत कांड्रा पुलिस को 50 सड़क सुरक्षा उपकरण (बैरिकेडिंग पोस्ट) सौंपा। इसका उपयोग स्थानीय पुलिस सड़क सुरक्षा के मानकों का पालन करवाने में इस्तेमाल करेगी। एक समारोह में एसपी समेत पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कंपनी के जीएम जीडी बाजपेई ने इन्हें पुलिस को सौंपा। कंपनी के इस प्रयास की एसपी डॉ विमल कुमार ने सराहना की और कहा इसका इस्तेमाल जिले के सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे न केवल सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगी बल्कि एंटी क्राइम चेकिंग में भी यह उपकरण सहायक होंगे। उन्होंने जिले के अन्य स्वयंसेवी संगठनों से भी इस तरह के प्रयास करने की अपील की है। बाजपेई ने कहा कि कंपनी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में हमेशा बढ़- चढ़कर हिस्सा लेती है। इस मौके पर कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो, एसआई प्रकाश कुमार, राहुल कुमार, संतोष उरांव, एएसआई गिरजेश कुमार, किशोर मुंडा, कंपनी के एचआर हेड रवि सिंह, विजय साहू, सीएसआर के विकास चौधरी समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन