मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एक्सआईटीई कॉलेज में लोयला दिवस मनाया गया Loyola Day celebrated at XITE College

लेखक: प्रकाशित:
एक्सआईटीई कॉलेज में लोयला दिवस मनाया गया Loyola Day celebrated at XITE College


गम्हरिया।
एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में लोयला दिवस मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज के छात्रों द्वारा एक जीवंत और आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्वप्रथम सेंट इग्नाटियस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर प्रार्थना की गई। तत्पश्चात अतिथि जेसुइट फादर्स और ब्रदर्स का स्वागत किया गया। इस मौके पर कॉलेज के छात्रों द्वारा एक उनके जीवन पर आधारित लघु नाटिका की प्रस्तुति की गई जिसमें सेंट इग्नाटियस के जीवन के कुछ महत्वपूर्ण क्षणों को दर्शाया गया। इस नाटक में उनके संघर्ष, रूपांतरण और मानवता की सेवा के प्रति परम समर्पण को भी चित्रित किया गया था।अंत मे छात्र प्रतिनिधि अंशू द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर डॉ0 पार्था प्रिय दास, प्रो0 अमित, प्रो0 निश्चित सिंह, प्रो0 शैलेश दुबे, प्रो0 सुष्मिता सेन, डॉ0 राजेश राणा डॉ0 प्रमोद कुमार सिंह, डॉ0 प्रमोद कुमार सिंह, डॉ0 दादा महाली आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ0 राधा महाली का अहम योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन