मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

Fwd: पूर्वी सिंहभूम में उपयुक्त के तौर पर मंजूनाथ भजंत्री ने किया पदभार ग्रहण

लेखक: प्रकाशित:
Fwd: पूर्वी सिंहभूम में उपयुक्त के तौर पर मंजूनाथ भजंत्री ने किया पदभार ग्रहण


---------- Forwarded message ---------
From: Abhay Labh <aklabhmedia@gmail.com>
Date: Thu, 27 Jul, 2023, 14:47
Subject: पूर्वी सिंहभूम में उपयुक्त के तौर पर मंजूनाथ भजंत्री ने किया पदभार ग्रहण
To: <thelivebharat.com.desk@blogger.com>


जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के तौर पर मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त विजया जाधव ने पदभार सौंपा. इससे पूर्व उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं निवर्तमान उपायुक्त विजया जाधव का जिला परिषद सदस्यों ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत और विदाई दी। वहीं निवर्तमान उपायुक्त विजया जाधव ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का स्वागत करते हुए अपना पदभार सौंपा. श्रीमती जाधव ने अपने अनुभव साझा करते हुए जमशेदपुर को एक बेहतरीन जिला बताते हुए कहा कि यहां काम करने का अनुभव काफी सराहनीय रहा. शहरवासियों एवं सिविल सोसाइटी के साथ उद्यमियों का भी अच्छा सहयोग मिला. उन्होंने कहा कि अपने स्तर से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचाने का काम किया. खासकर जनजातीय समुदाय के लिए काम करना अच्छा अनुभव रहा. महिला सुरक्षा, प्राथमिक शिक्षा, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जैसे योजनाओं पर किए गए काम काफी सराहनीय रहे. पंचायत चुनाव का सफल क्रियान्वयन बड़ी उपलब्धि रही. पर्व- त्योहारों में अनुशासन लाने का काम किया गया. शहर के अतिक्रमण को हटाकर सौंदर्यीकरण की दिशा में काम किए गए डेढ़ साल के वक्त में काफी कुछ देखने और सीखने को मिला. वेस्ट वाटर मैनेजमेंट सिस्टम, कचरा ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर पहल किया गया. उन्होंने वर्तमान उपायुक्त से अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद की. वही उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव पंचायत स्तर तक पहुंचाने की बात कही. उन्होंने कहा कि पंचायत को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी. इसके अलावा जो भी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं उसे पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन