मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

महामहिम राष्ट्रपति द्वारा भूमि सम्मान-2023 से सम्मानित जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल का पुरेंद्र ने किया स्वागत

लेखक: प्रकाशित:
महामहिम राष्ट्रपति द्वारा भूमि सम्मान-2023 से सम्मानित जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल का पुरेंद्र ने किया स्वागत


गम्हरिया:
महामहिम राष्ट्रपति द्वारा भूमि सम्मान- 2023 से सम्मानित हुए जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल का उनके कार्यालय में आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति की ओर से आदित्यपुर नप के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में शॉल ओढ़ाकर एवं बुके प्रदान कर स्वागत किया गया। विदित है कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा बीते मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में कई राज्यों के सचिवों और कई जिला उपायुक्तों को उनकी टीम के साथ भूमि सम्मान-2023 का सम्मान प्रदान किया गया था जिसमे सरायकेला जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल को भी डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम में शत प्रतिशत पूर्णता हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया था। सम्मान समारोह में एडीसी सुबोध कुमार भी उपस्थित थे। इस दौरान समिति की ओर से उपायुक्त अरवा राजकमल तथा एडीसी सुबोध कुमार को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके प्रदान कर स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र नाथ चौबे, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद भी मौजूद थेl

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन