मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सौहाद्रपूर्ण वातारण में आपसी भाईचारगी और शान्ति के साथ मनाया गया मुहर्रम का त्योहार, प्रशासन की व्यवस्था रही पूरी चाक चौबंद

लेखक: प्रकाशित:
सौहाद्रपूर्ण वातारण में आपसी भाईचारगी और शान्ति के साथ मनाया गया मुहर्रम का त्योहार, प्रशासन की व्यवस्था रही पूरी चाक चौबंद




चांडिल : सराइकेला खरसावां जिला के चांडिल में शनिवार को मुहर्रम की जूलूस चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कई अखाड़ों से सोहद्रपूर्ण वातावरण में निकलकर संपन्न हुईं। जिसमें नौजवान सहित व्यशक लोगों ने भी अपने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के औजारों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाया। जगह-जगह पर लगे लंगरों में समुदाय के लोगों ने खिचड़ा और शरबत का वितरण किया जिसका अखाड़ों में सामिल लोगों ने खूब लुफ्त उठाया। 


वहीं चांडिल के कपाली क्षेत्र अन्तर्गत हुसैनी अखाड़ा के आमंत्रण पर आजसू के केन्द्रीय सचिव हरेलाल महतो सामिल हुए जिनका अखाड़े के सदस्यों द्वारा गर्मजोशी से फूलों का हार और हरे रंग की पगड़ी पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर हरेलाल महतो ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद के नाती हजरत ईमाम हुसैन और उनके साथियों के शहीदी को याद कर मुहर्रम मनाया जाता है और ईमाम साहब के दिखाए हुए पाक साफ रास्ते पर चलने की प्रतिज्ञा ली जाती है। उनका कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होने से आपसी भाईचारगी बढ़ती है । उन्होंने कमिटी के तमाम सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।

वहीं ओल्ड टीओपी चौक अखाड़े में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी और पुलिस कर्मी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं उक्त स्थल से कांग्रेस के कद्दावर नेता सोहेल खान मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ मुहर्रम के त्योहार में अपेक्षाकृत सहयोग करने के लिए कपाली क्षेत्र के अन्य समुदाय के लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर मुहम्मद अरशद हुसैन सहित समुदाय के कई विषेश गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर कपाली क्षेत्र में पुलिस की व्यवस्था पूरी चाक चौबंद देखी गई। जूलूस के दौरान कपाली पुलिस ओपी प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में पूरी मुस्तैदी के साथ सक्रिय नजर आई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन