मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ब्रह्मकुमारीज के शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रह 51 units of blood collection in the camp of Brahmakumaris

लेखक: प्रकाशित:
ब्रह्मकुमारीज के शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रह 51 units of blood collection in the camp of Brahmakumaris

गम्हरिया।
ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय गम्हरिया शाखा की ओर से रविवार को छोटा गम्हरिया दुर्गापूजा मैदान स्थित सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार ने विधिवत दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुण्य कार्य है। इससे बढ़कर कोई और पुण्य कार्य नहीं होता। क्योंकि यह जरुरतमन्द इंसान को एक नया जीवन प्रदान करता है। उन्होंने इस नेक कार्य के आयोजन के लिए ब्रह्मकुमारीज संस्था की सराहना करते हुए सभी वर्ग के लोगों को इस नेक कार्य मे बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील किया। इस शिविर के माध्यम से कुल 51 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर के सफल आयोजन में ब्रह्मकुमारीज की गम्हरिया शाखा प्रमुख पूनम बहन, कविता बहन, सुधा बहन, मारवाड़ी युवा मंच के विमल अग्रवाल, महिला मंच की सुमित्रा गुप्ता आदि का सराहनीय योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन