गोइलकेरा : गोइलकेरा में गणेश चतुर्थी पर विघ्नहर्ता की पूजा श्रद्धाभाव और धूमधाम से की जा रही है। सोमवार को कई स्थानों पर भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू हुई। इस मौके पर गोइलकेरा के हाट बाजार में ओम श्री श्री गणेश पूजा समिति के पूजा पंडाल का सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। साथ ही पंडाल में भगवान के दर्शन किए और लोगों को गणेश चतुर्थी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस वर्ष ओम श्री श्री गणेश पूजा समिति द्वारा पूजा के 25 वर्ष के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। समिति द्वारा 17 एवं 18 सितंबर को डांस प्रतियोगिता जबकि 19 सितंबर से आठ प्रहर अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता अकबर खान, अनंत प्रसाद, अनिल कुमार सिन्हा, सुधीर मिश्रा, ओम प्रकाश गुप्ता, रवि शंकर सिंह, अमर प्रसाद, संजय जयसवाल, रंजीत साव, विवेक गुप्ता, अजित कुमार, विकास लोहार, संजीव सिंह, साहिल भुइयां, पृथ्वी राज जयसवाल, अनमोल गुप्ता, मोहित कुमार, कमल किशोर कुमार, सूरज गोप, नैतिक गुप्ता, अनुराग केशरी, आनंद केशरी, तनुज प्रधान, साकेत कुमार सिंह, उमेश केशरी, आशुतोष पाण्डेय, मांगी लाल पूर्ति, मनोज कुमार, प्रीतम साव, मंजीत साव, नमन लहरी, अभिनंदन गुप्ता, महेन्द्र अंगरिया, जय गुप्ता, आकाश जयसवाल, रोहन केशरी और आशीष गुप्ता आदि उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें