मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चित्रगुप्त महासमिति की बैठक में धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा मनाने का निर्णय Decision taken in the meeting of Chitragupta Mahasabha to celebrate Chitragupta Puja with great pomp

लेखक: प्रकाशित:
चित्रगुप्त महासमिति की बैठक में धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा मनाने का निर्णय Decision taken in the meeting of Chitragupta Mahasabha to celebrate Chitragupta Puja with great pomp
गम्हरिया : चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया के सदस्यों की सम्पन्न हुई बैठक में इस वर्ष चित्रगुप्त पूजनोत्सव के आयोजन पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने किया। बैठक में इस वर्ष धूमधाम से पूजनोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर बताया गया कि आगामी 11 नवंबर को प्रातःकाल दस बजे में पूजा प्रारंभ होगी। तत्पश्चात आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद संध्या में भगवान की आरती कर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में अन्य कई बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर समिति के महासचिव संजय कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद कर्ण, आशीष श्रीवास्तव, प्रभाष चंद्र श्रीवास्तव, अमित कुमार सिन्हा, केके सिन्हा,  मुकेश कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन