मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस Body of unidentified person found near railway track; police investigating

लेखक: प्रकाशित:
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस Body of unidentified person found near railway track; police investigating
गम्हरिया : कांड्रा-चांडिल रेलखंड पर झांझर पुल के समीप पोल संख्या 389/एस11 के पास अप लाइन रेलवे ट्रैक के किनारे बीते शुक्रवार की देर रात अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मालगाड़ी के चालक की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी, जिसके बाद मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद कांड्रा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के पहचान में जुट गई है। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ट्रेन की चपेट में आने समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन