मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गोलमुरी कैनरा बैंक में दिनदहाड़े भीषण डकैती, बंधक बनाकर लूटे 42 लाख रुपए Brazen daylight robbery at Golmuri Canara Bank; ₹42 lakh looted after holding people hostage.

लेखक: प्रकाशित:
गोलमुरी कैनरा बैंक में दिनदहाड़े भीषण डकैती, बंधक बनाकर लूटे 42 लाख रुपए Brazen daylight robbery at Golmuri Canara Bank; ₹42 lakh looted after holding people hostage.
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में आज पूर्वाहन 10 बजे हुई भीषण डकैती में करीब 40 लाख रुपए लूट लिए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक के चपरासी ने सुबह करीब 9:10 पर बैंक को खोला तो उसके साथ ही 5 से 7 की संख्या में डकैत अंदर घुस गए और उसे अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद बैंक में जो भी कर्मी आते गए सभी को वे बंधक बनाते गए। पूर्वाह्न करीब 10 बजे जब बैंक मैनेजर आए तो उन्हें भी बंधक बनाकर उनसे जबरन लॉकर खुलवाया और उसमें से करीब 42 लाख रुपए नकद लूट कर भाग गए। इस दौरान वहां मौजूद गार्ड के साथ उन्होंने मारपीट भी की। डकैती की जानकारी मिलने के बाद वहां हड़कंप बच गया। वारदात की सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन