सरायकेला

: कांड्रा थाना क्षेत्र के धातकीडीह से बीते 13 अगस्त को अपहरण, मारपीट और दो युवकों की हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गम्हरिया थाना क्षेत्र के रपचा फुटबॉल मैदान के पीछे वनभूमि में जमीन के अंदर दफन लापता दोनों युवकों राहुल हांसदा तथा तपन प्रधान के शव को बरामद कर लिया। साथ ही, घटना में प्रयुक्त बांस की बल्ली और दो मोबाइल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। गिरफ्तार युवकों में फुलचंद रघुनाथ हांसदा और रविन्द्र मार्डी शामिल है। इस बावत जानकारी देते हुए सरायकेला के एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि बीते 13 अगस्त की शाम राहुल हांसदा, तपन प्रधान और सूरज हांसदा को धतकीडीह स्कूल के पास से कुछ लोगों द्वारा मारपीट के बाद गाड़ी से गम्हरिया के उषा मोड़ स्थित सरनामूल ले जाया गया था। वहां उनके साथ कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया। बाद में सूरज हांसदा को छोड़ दिया गया, लेकिन राहुल हांसदा और तपन प्रधान वापस नहीं लौटा। उसके बाद विगत 20 अगस्त को राहुल के पिता रवि हांसदा द्वारा कांड्रा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। तत्पश्चात पुलिस ने मामला दर्ज कर एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने फुलचंद रघुनाथ हांसदा और रविन्द्र मार्डी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर पुलिस रापचा फुटबॉल मैदान के पीछे पहुंची, जहां वनभूमि में जमीन के अंदर दबाए गए दोनों शव बरामद किए गए। शवों की बरामदगी दंडाधिकारी और गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ की गई। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में शामिल अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के अलावा कांड्रा थाना प्रभारी बिनोद कुमार मुर्मू समेत छापामारी दल में शामिल अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें