मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया में श्रावणी मेला का झामुमो नेता कालीपद सोरेन ने किया उद्घाटन JMM leader Kalipad Soren inaugurated the Shravani Mela in Gamharia.

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया में श्रावणी मेला का झामुमो नेता कालीपद सोरेन ने किया उद्घाटन JMM leader Kalipad Soren inaugurated the Shravani Mela in Gamharia.
गम्हरिया : प्रखंड के छोटा गम्हरिया स्थित वाणी विद्या मंदिर स्कूल मैदान में एएसपी इंटरप्राइजेज के तत्वावधान में श्रावणी मेला का शुभारंभ हुआ। इस मेले का उद्घाटन वतौर मुख्य अतिथि उपस्थित वरिष्ठ झामुमो नेता सह सिंहभूम सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन ने विधिवत फीता काटकर किया। इस मौके पर स्थानीय ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो, कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे, सुखलाल महतो, इंद्रकांत झा, इंद्रजीत महतो, चंपई मंडल, विपेन्द्र राय, शिवराम पान, श्याम महतो सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे। इस मौके पर कालीपद सोरेन ने कहा कि गम्हरिया क्षेत्र में इस प्रकार का मेला आयोजन होने से लोगों को मनोरंजन करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कार्य की अधिकता के कारण लोग काफी व्यस्त जिंदगी जीने को मजबूर है।  इस मेले के आयोजन से उन्हें अपने और परिवार के मनोरंजन के लिए समय निकालकर मनोरंजन करने का मौका मिलेगा। मेले के आयोजक इस्माइल ने बताया कि एक ही स्थान पर बच्चों के मनोरंजन हेतु जहां सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं महिलाओ के लिए भी विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं जहाँ वे अपनी जरूरत की चीजें ले सकते है।
Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन