मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राज्यपाल ने खोरठा गीतकार विनय तिवारी को किया सम्मानितGovernor honors Khortha lyricist Vinay Tiwari

लेखक: प्रकाशित:
राज्यपाल ने खोरठा गीतकार विनय तिवारी को किया सम्मानितGovernor honors Khortha lyricist Vinay Tiwari
हज़ारीबाग (Hazaribagh  ) : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार नें सोमवार को हज़ारीबाग में भारत सरकार के एमएसएम ई मंत्रालय, बिरसा मुंडा जन कल्याण योजना प्रचार अभियान दिल्ली एवं महादेव स्मारक खादी ग्राम उद्योग मंडल, रांची के सहयोग से आयोजित जनजातीय गौरव उत्सव के दौरान झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा साहित्यकार, कवि, फ़िल्म लेखक, निर्देशक एवं गीतकार विनय तिवारी को खोरठा गीत, संगीत, साहित्य एवं सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए अंग वस्त्र, मोमेंटो एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि झारखंड में गीत, संगीत एवं सिनेमा के विकास के लिए स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देना जरूरी है। स्थानीय भाषा, कला और कलाकारों को प्राथमिकता देकर झारखंड की कला एवं संस्कृति को वैश्विक मंच तक पहुंचाया जा सकता है। गौरतलब है कि विनय तिवारी लंबे समय से खोरठा गीत-संगीत, सिनेमा एवं साहित्य के संरक्षण-संवर्द्धन, विकास एवं प्रचार प्रसार में लगे है। विगत तीन दशकों से खोरठा गीत, संगीत, सिनेमा एवं साहित्य को प्रतिष्ठा दिलाने के लिए निरंतर बहुविध संघर्षरत हैं। विभिन्न स्तर के खोरठा सिलेबस में इनकी रचनाओं को पढ़ाया भी जाता है। इनके लिखे गीत एवं कविताओं पर शोध हो चुका है एवं अभी भी जारी है। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर इनकी वार्ता एवं गीत प्रसारित होते रहते हैं। विनय तिवारी झारखंड के पहले व्यक्ति हैं जो विलुप्त प्रायः भाषा बिरहोर एवं खोरठा के संरक्षण - संवर्द्धन के लिए भित्तिचित्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। उक्त कार्यक्रम में पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम, मशहूर कलाकार रमन गुप्ता, बिरसा मुंडा जन कल्याण योजना प्रचार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष किशोर सावन, राजमनी जी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन