पटमदा : पेड़ लगाने पर्यावरण को बचाए।एक पेड़ एक बेटे के समान सहित कई स्लोगन समाज में हमेशा बोले जाते हैं।लेकिन इसको जब अमल करने की जरूरत होती है तो लोग भूल जाते हैं।लेकिन डॉक्टर्स डे पर पटमदा प्रखंड में इस अभियान की शुरुआत हो चुकी हैं।पटमदा के दंपति मिथिलेश कुमार तिवारी और उनकी पत्नी बबली तिवारी ने मुहिम की शुरूआत करते हुए।अपने बेटी मोकक्षिता तिवारी (परी) के जन्मदिन पर जहाँ पूजा पाठ करने के बाद उन्होंने आदर्श मध्य विद्यालय बांगुड़दा में हजारों बच्चों के बीच बेटी का जन्मदिन मनाते हुए विद्यालय परिसर में कई फलदार पौधे लगाकर समाज के समक्ष पौधे का महत्व को बताने के साथ समाज के हर व्यक्ति से अपने बच्चे के जन्मदिन या विवाह वर्षगांठ पर पौधा लगाने की अपील दंपति के द्वारा किया गया।वही पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प बच्चों के बीच दिलाते हुए।उनके साथ जन्मदिन मनाया।विद्यालय की शिक्षिका सुष्मिता खा ने बताया कि ये पहल समाज के लिए एक मिशाल पेश होगी।प्राचार्य बिष्णु पद महंती ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए सभी बच्चों को अपने अभिभावकों से ये अपील करने की बात कही।वही स्कूली बच्चों के बीच टॉफ़ी का वितरण भी किया गया।इस दौरान अभियान में प्राचार्य बिष्णु पद महंती,सुष्मिता खा, ब्रह्मपद तिवारी,विनय कु पांडे,फूलमती कच्छप,आशीष कुमार सहित हजारों स्कूली बच्चे शामिल थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें