मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झामुमो नेता केपी सोरेन ने दलमा हिल्स ट्रैकिंग अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना JMM leader KP Soren flagged off the Dalma Hills trekking expedition team

लेखक: प्रकाशित:
झामुमो नेता केपी सोरेन ने दलमा हिल्स ट्रैकिंग अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना JMM leader KP Soren flagged off the Dalma Hills trekking expedition team
गम्हरिया : मिशन फिट इंडिया और स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ क्षेत्र के 40 से अधिक युवाओं ने घोड़ा बाबा मंदिर से दलमा हिल्स के लिए विशेष ट्रैकिंग अभियान की शुरुआत की। इस ट्रैकिंग अभियान दल को झामामो के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन, बीटी दास और निरंजन प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विश्व योगा दिवस पर आयोजित इस ट्रैकिंग कार्यक्रम का आयोजन बड़ा गम्हरिया के मैराथन रनर्स ग्रुप द्वारा किया गया था। इस अवसर पर झामुमो नेता केपी सोरेन ने कहा कि बड़ा गम्हरिया क्षेत्र विभिन्न कला, खेल, संस्कृति समेत अनेक विधाओं में  विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। मानव जीवन में स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योगासन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्व योग दिवस पर यह ट्रैकिंग अभियान भी इस क्षेत्र के लिए बड़ी सफ़लता का द्योतक है। इससे यह सावित होता है कि योग और फिटनेस के क्षेत्र में युवा वर्ग कितना संवेदनशील है। कार्यक्रम के आयोजक सुभाष मंडल ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से स्वस्थ भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए युवाओं की भागीदारी इस कार्यक्रम में शामिल है। उन्होंने मैराथन रनर्स ग्रुप के संचालक अशोक नायक और मुख्य अतिथि केपी सोरेन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान  युवाओं का दल वंदे मातरम और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के बीच दलमा के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर संजय पांडा, अशोक नायक, बापी रावत, गणेश नायक, सनातन पॉल, परिमल पॉल, बंकिम पॉल आदि शामिल थे।
Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन