मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झामयू ने औद्योगिक क्षेत्र में निकाली विशाल मजदूर एकता बाइक महारैली Jharkhand Mazdoor Union organised a massive labour unity bike rally in the industrial area

लेखक: प्रकाशित:
झामयू ने औद्योगिक क्षेत्र में निकाली विशाल मजदूर एकता बाइक महारैली Jharkhand Mazdoor Union organised a massive labour unity bike rally in the industrial area
गम्हरिया : झारखंड मजदूर यूनियन की ओर से अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर एकता विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग से प्रारंभ होकर औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर गम्हरिया थाना मोड़ होते हुए ऊपरबेड़ा मैदान पहुंची जहां दिवंगत मजदूर नेता रतिलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस रैली में जिले भर से 500 से अधिक मजदूरों ने भाग लेकर अपनी एकता और अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष सुनील गोराई, सकला मार्डी, गणेश टुडू, सुनील हेम्ब्रम, गिरी बेसरा, जगदीश राव, सुखदेव कुम्हार, सपन सरदार, शंकर लोहार समेत काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।
Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन