गम्हरिया : प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया स्थित केपीएस स्कूल के समीप बुधवार को प्रसिद्ध ब्रांड अमूल के 'गौरवी स्नैक्स एंड आइसक्रीम पार्लर' का खोला गया ।इसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह और आदित्यपुर नगर निगम के उप मेयर अंकुर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने पार्लर का भ्रमण किया और उपलब्ध उत्पादों की प्रशंसा की। इस मौके पर संचालक ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण और ताज़ा खाद्य पदार्थ ग्राहकों को प्रदान करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। यहां अमूल ब्रांड के विभिन्न उत्पादों जैसे आइसक्रीम, फ्लेवर्ड मिल्क और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ-साथ कई तरह के लजीज स्नैक्स भी ग्राहकों को उपलब्ध होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने पार्लर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ग्राहकों के लिए एक अच्छी जगह की आवश्यकता थी, जो अब पूरी हो गई है। उप मेयर अंकुर सिंह ने भी पार्लर के संचालकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि क्षेत्र में इस तरह के प्रतिष्ठानों का खुलना खुशी की बात है। इस मौके पर कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें