👉सरायकेला में 74.86%, आदित्यपुर में 57.70% तथा कपाली में 57.38% मतदान
सरायकेला : जिले के सरायकेला, आदित्यपुर और कपाली नगर निकाय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो गया। सभी जगहों पर मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हालांकि, इस दौरान सरायकेला नगर पंचायत में मतदान का औसत आदित्यपुर और कपाली निकाय की अपेक्षा बेहतर रहा।जिला निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आंकड़ा के अनुसार, सरायकेला नगर पंचायत में मतदान प्रतिशत 74.86% रहा जबकि आदित्यपुर नगर निगम में 57.70% तथा कपाली नगर परिषद में 57.38% रहा। सरायकेला नगर पंचायत के 10,762 मतदाताओं में कुल 8,056 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उसी प्रकार, आदित्यपुर नगर निगम के 1,39889 मतदाताओं में कुल 80,715 तथा कपाली नगर परिषद के 33,766 मतदाताओं में कुल 19,374 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सरायकेला में 13, आदित्यपुर में 136 बूथ तथा कपाली में 31 बूथ बनाए गए थे। इस दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इधर, इस बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, एसपी मुकेश कुमार लूणायत तथा गम्हरिया के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार द्वारा आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंदों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था की स्थिति, मतदान केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें