मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरकेएफएल प्लांट एक में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त कर्मचारी गुरुपद दास को दी गई विदाई Retired employee Gurupad Das was given a farewell ceremony at RKFL Plant 1

लेखक: प्रकाशित:
आरकेएफएल प्लांट एक में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त कर्मचारी गुरुपद दास को दी गई विदाई Retired employee Gurupad Das was given a farewell ceremony at RKFL Plant 1
गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट एक में एक समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त कर्मचारी गुरुपद दास को प्रबंधन और सहकर्मियों द्वारा विदाई दी गई। इस मौके पर प्लांट हेड एम बालाकृष्णा ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति किसी भी पेशा में रहने वाले व्यक्तियों की एक परंपरा है जिससे होकर सभी को गुजरना पड़ता है। उन्होंने कर्मचारी जीपी दास द्वारा कंपनी में दिए गए 42 वर्षों की सेवा की सराहना करते हुए उनके दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन की कामना किया। मौके पर उपस्थित सहायक महाप्रबंधक (एचआर) रिंटू मुखर्जी ने कहा कि अपनी सेवावधि के दौरान उन्होंने अपनी कार्यदक्षता का जो परिचय दिया है वह सदा अविस्मरणीय रहेगा। समारोह को कामगार संघ केअध्यक्ष


अभय लाभ, महामंत्री तारकेश्वर यादव, उपाध्यक्ष दिनेश राम, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रबंधन व यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें फूल माला पहनाकर व उपहार प्रदान कर विदाई दी गई। इस मौके पर एचआर विभाग के मैनक गुप्ता, यूनियन सदस्य नवल झा, बिपुल गोलदार समेत काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन